अश्रुत तत्क्षण

सलमान रुश्दी को ब्रिटेन के विंडसर कैसल में मिला शाही सम्मान

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। विख्यात लेखक सलमान रुश्दी ने दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के विंडसर कैसल में एक अलंकरण समारोह में शाही कंपेनियन आॅफ आॅनर ग्रहण किया। रुश्दी को महाराजा चार्ल्स तृतीय की बहन प्रिंसेस रॉयल ऐनी से पिछले दिनों यह सम्मान मिला। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने  पिछले साल जून में उन्हें सम्मानित किया था। लगभग एक साल बाद उन्हें एक और प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।
आपको याद होगा कि पिछले साल एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान न्यूयॉर्क में रुश्दी पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुछ दिन पहले, रुश्दी लंबे समय के बाद बाद न्यूयॉर्क में सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर दिखे थे। पचहत्तर साल के रुश्दी को मैनहट्टन में अमेरिकन म्यूजियम आॅफ नेचुरल हिस्ट्री में 2023 साहित्य उत्सव में पीईएन सेंटेनरी करेज अवार्ड से सम्मानित गया था।
लेखक ने कहा कि यह एक बड़ा सम्मान था। रूश्दी ने राजकुमारी ऐनी को बहुत उदार बताया। अपनी अगली किताब के बारे में पूछे जाने पर, लेखक ने पुष्टि की कि उन्होंने फिर से लिखना शुरू कर दिया है। अगली किताब कब तक पूरी होने की उम्मीद है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही बताऊंगा।

पिछले साल एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान न्यूयॉर्क में रुश्दी पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुछ दिन पहले, रुश्दी लंबे समय के बाद बाद न्यूयॉर्क में सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर दिखे थे।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!