स्वास्थ्य

मानसून में जरूरी है खास चाय और खानपान

अश्रुत पूर्वा II

मानसून के दौरान जंक फूड खाने की आदत प्राय: बढ़ जाती है। आयली और मसालेदार खाना तथा कई तरह के जंक फूड शरीर में जाते ही बैक्टिरिया और किटाणु की मात्रा बढ़ा देते हैं। जो खाना आप खा रहे होते हैं उसमें पहले से किटाणु मौजूद होते हैं। ये शरीर में पहुंचते ही रोग बढ़ा देते हैं। जैसे डायरिया, फूड प्वाइजनिंग और डिसेंट्री। इन दिनों पेट की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने भोजन पर ध्यान दें।
बारिश में स्वादिष्ट भुट्टा अकसर सड़क किनारे या ठेली पर बिकता दिख जाता है। आप चाहें तो भुना हुआ भुट्टा खरीद कर खा सकते हैं। इसका स्वाद बढ़िया होता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए यह सेहत के लिए बहुत अच्छा है। आप चाहें तो इसे ऐसे ही खाएं या या इस पर थोड़ा नमक, मिर्च या नींबू लगा कर खाएं। इसे घर में उबाल कर भी बनाया जा सकता है। आप इसमें अपने स्वाद के हिसाब से और भी चीजें डाल सकते हैं जैसे प्याज, टमाटर और अनार के दाने।
बारिश में अगर कुछ पीने का दिल कर रहा है तो एक कप मसाला चाय से बेहतर कुछ नहीं है। यह बारिश के दिनों में होने वाले वायरल संक्रमण से आपको दूर करता है। मसाला चाय शरीर को गर्माहट देती है। वहीं सर्दी में आपको जुकाम से भी दूर रखती है। मसाला चाय बनाने की कोई अलग विधि नहीं है। बस इसमें दालचीनी, इलायची, लौंग और अदरख डाल कर मसाला चाय बना सकते हैं।
मानसून में चाय के साथ पकौड़े न हों तो मजा अधूरा रह जाता है। बारिश का दिन बिना गरमा-गरम पकौड़े के पूरा नहीं होता। आप अपनी पसंद के पकौड़े बना सकती हैं। इसमें आप प्याज, आलू, गोभी या पनीर मिला सकती हैं। इस मानसून में अगर आप कुछ अलग करना चाहें तो अंडा या मैगी नूडल के पकौड़े बना सकती हैं। मैगी या अंडे के पकौड़े बनाने के लिए पहले उन्हें उबाल लें। फिर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर और मनक स्वादानुसार डाल कर उसमें डुबो कर तल लें। बारिश में गराम-गरम पकौड़े का मजा लें।

बना सकते हैं मोमोज भी
मोमोज तिब्बती व्यंजन है। इसे आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। आप चाहें तो इसे घर में अपनी पसंद और स्वाद के हिसाब से बना सकते हैं। यह मानसून में हेल्दी रहता है। वेज मोमोज में गाजर, बंदगोभी, मटर और चीज डाल कर बना सकते हैं। वहीं चिकन या मीट स्पाइसेज और सीजनिंग के साथ मिला कर नान वेज मोमो बना सकते हैं। आप इसे उबाल कर बनाएं या तल कर यह हर तरह से स्वादिष्ट लगता है। यह जरूर ध्यान रखें कि इस व्यजंन का लुत्फ टमाटर की चटनी के साथ लें। ध्यान रहे मिर्च वाली सॉस (चटनी) से आपको एसिडिटी हो सकती है।
दक्षिण भारत में पारंपरिक सूप का प्रयोग होता है। इसे रसम कहते हैं। मानसून के दौरान यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह पूरी तरह हर्बल है। इसे पीने से इन दिनों गले में होने वाली खराश भी दूर रहती है। इसमें टमाटर, नींबू और काली मिर्च डाली जाती है। आप चाहें तो इसमें लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पाचन क्रिया को सही रखता है। इसमें बैक्टिरिया, वायरस और फंगस से लड़ने की भी ताकत होती है।

चाय बारिश के दिनों में होने वाले वायरल संक्रमण से आपको दूर करता है। मसाला चाय शरीर को गर्माहट देती है। वहीं सर्दी में आपको जुकाम से भी दूर रखती है।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!