अश्रुत तत्क्षण

अवधेश प्रधान की कृति सीता की खोज को सम्मान

अश्रुत तत्क्षण II

नई दिल्ली। प्रसिद्ध आलोचक अवधेश प्रधान को स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र नंदवाना स्मृति सम्मान दिया जाएगा। साहित्य संस्कृति संस्थान ‘संभावना’ की ओर से उन्हें सम्मान देने की घोषणा की गई है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ केसी शर्मा ने पिछले दिनों यह जानकारी दी।
आलोचक अवधेश प्रधान को यह सम्मान उनकी महत्त्वपूर्ण कृति ‘सीता की खोज’ के लिए दिया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शर्मा के मुताबिक यह कृति भारतीय साहित्य परंपरा में सीता जैसी कालजयी चरित्र का विशद चित्रण है। इसमें लोक संस्कृत साहित्य से लेकर लोक साहित्य में व्याप्त सीता के चरित्र का सिंहावलोकन है।
इस सम्मान को देने के लिए चयन समिति में कवि राजेश जोशी, साहित्यकार काशी नाथ सिंह और वरिष्ठ लेखक डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल शामिल थे। इन सभी ने प्रधान की कृति ‘सीता की खोज’ को सम्मान के योग्य पाया। (साभार)

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!