अश्रुत तत्क्षण

पटना पुस्तक मेला एक दिसंबर से

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। पटना पुस्तक मेले के लिए अगले महीने तैयारियां शुरू होने वाली हैं। यह मेला इस साल एक दिसंबर से लगेगा। यह दस से ज्यादा दिनों तक चलेगा। इस मेले में डेढ़ सौ से ज्यादा प्रकाशक अपने स्टाल लगाएंगे। मेले की तैयारियों के लिए कोलकाता से आने वाले कारीगर पंद्रह दिन पहले ही तैयारी शुरू कर देंगे। यह मेला हर साल गांधी मैदान में लगया जाता रहा है।निशुल्क टिकट ले सकते हैं विद्यार्थी
पटना पुस्तक मेला ‘सेंटर फार रीडरशिप डेवलपमेंट’ आयोजित करता है। उसका उद्देश्य युवाओं में पुस्तकें पढ़ने की स्वस्थ आदत बनाना है। पुस्तक मेले में किताबों के स्टाल के अलावा यहां आने वाले लोगों के लिए खाने पीने के स्टाल भी लगाए जाएंगे। मेले में प्रवेश के लिए मात्र 20 रुपए का टिकट लेना होगा। जबकि कालेज के विद्यार्थी अपने परिचय पत्र दिखा कर निशुल्क टिकट ले सकते हैं।
साहित्य की पुस्तकें मिलेंगीं
गांधी मैदान के गेट नंबर दस के पास एक लाख वर्ग फीट में यह मेला लगेगा। यह पूर्वाह्न ग्यारह बजे शुरू होगा जो रात साढ़े आठ बजे तक खुला रहेगा। सेंटर फार रीडरशिप डेवलपमेंट के अध्यक्ष और प्रतिष्ठित लेखक रत्नेश्वर सिंह के मुताबिक इस मेले में हर साल चार से छह लाख दर्शक पहुंचते रहे हैं। उन्होंने बताया है कि मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के अलावा धार्मिक पुस्तकें और बच्चों के लिए किताबें प्रदर्शित रहेंगी। साहित्य की पुस्तकें भी स्टाल पर रहेंगी।
नुक्कड़ नाटक खेले जाएंगे
मेले में आने वाले बच्चों और युवाओं के लिए निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा कुछ थिएटर ग्रुप नुक्कड़ नाटक भी खेलेंगे। दिसंबर में आयोजित होने वाले मेले में पटना और आसपास के अलावा पूरे बिहार से और अन्य राज्यों से भी सुधी पाठक पहुंचते हैं। पुस्तक प्रेमियों को यह मेला लगने का हर साल इंतजार रहता है।  

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!