अश्रुत पूर्वा II
नई दिल्ली। फरीदाबाद की संस्था ‘नारी अभिव्यक्ति मंच पहचान’ लेखिका वंदना रानी दयाल सहित 14 लघुकथाकारों को ‘शकुंतला कपूर स्मृति श्रेष्ठ लघुकथा सम्मान’ प्रदान करेगी। इस संस्थान की अध्यक्ष कमल कपूर के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होने वाले लघुकथा संकलन के लिए लघुकथाएं आमंत्रित की गई थीं। इसमें 225 लघुकथाकारों की रचनाएं प्राप्त हुईं थीं।
इन लघुकथाओं में से वैशाली की वंदना रानी दयाल के साथ अनघा जोगलेकर,डॉ उपमा शर्मा आचार्य, नीरज शास्त्री, प्रीति मिश्रा, मधु जैन, राधेश्याम भारतीय, डॉ रवि पुरोहित, राम मूरत राही, डॉ रश्मि बजाज, विमला नागला, डॉ संध्या तिवारी और सृष्टि सिन्हा सहित 14 लघु कथाकारों का चयन लघुकथा रत्न सम्मान के लिए किया गया है।
संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अंजू दुआ जैमिनी ने बताया कि जनवरी 2024 में होने वाले समारोह में पुस्तक ‘तपती पगडंडियों के पथिक’ का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही चयनित लघु कथाकारों का सम्मान किया जाएगा। प्रत्येक सम्मानित लघु कथाकार को मानदेय स्वरूप 1100 रुपए की तिल फूल राशि, प्रशस्ति पत्र, शुभ्र मोती माला व किताब कलम के स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।
वंदना रानी दयाल को पहले भी साहित्य रत्न सम्मान, राजेंद्र व्यथित सम्मान, साहित्य शिरोमणि सम्मान आदि जैसे अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
अगले साल जनवरी में होगा समारोह। चयनित लघु कथाकारों का होगा सम्मान