अश्रुत पूर्वा II
नई दिल्ली। अपने रोमांचक उपन्यासों के लिए मशहूर लेखक विल्बर स्मिथ का केप टाउन में अपने घर पर निधन हो गया। वे 88 साल के थे। लेखक की वेबसाइट ‘विल्बरस्मिथबुक्सडॉटकॉम’ पर उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। हालांकि, उनकी मौत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई।
अपनी लेखन यात्रा में कई रोमांचक उपन्यास लिखने वाले स्मिथ का जन्म 1933 में उत्तरी रोडेशिया (अब जाम्बिया) में हुआ था। उनका पहला उपन्यास ‘वेन द लॉयल फीड्स’ 1964 में छपा था।
लेखक विल्बर स्मिथ ने कुल 49 उपन्यास लिखे, जिनकी दुनिया भर में 14 करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं। उनके उपन्यास ‘गोल्ड माइन’ और ‘शाउट एट द डेविल’ पर फिल्में भी बनीं। (स्रोत : एजंसी)
Leave a Comment