अश्रुतपूर्वा II
नई दिल्ली। नवोदित प्रतिभाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने नवोदित प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां मांगी हैं। यह प्रविष्टि 30 दिसंबर तक भेजी जा सकती है।
राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी के मुताबिक साल 2022-23 में डॉ सुधा गुप्ता पुरस्कार योजना में कविता विधा में पांच कविताएं मांगी गई है। यह महाविद्यालय स्तरीय केवल छात्राओं के लिए है। चंद्र देव शर्मा पुरस्कार महाविद्यालय स्तरीय योजना है। इसके अंतर्गत कविता विधा में पांच कविताएं, कहानी, निबंध और एकांकी विधाओं में एक-एक रचना की प्रविष्टियां मांगी गई है।
प्रविष्टि भिजवाने वाले राजस्थान के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों अथवा विद्यालयों के नियमित छात्र-छात्राएं होने चाहिए।परदेशी पुरस्कार विद्यालय स्तरीय है। इसके लिए कविता विधा में पांच कविताएं, कहानी, निबंध और लघु कथा विधाओं में एक-एक रचना मांगी गई है।
इसके अलावा परदेशी पुरस्कार विद्यालय स्तरीय है। इसके लिए कविता विधा में पांच कविताएं, कहानी, निबंध और लघु कथा विधाओं में एक-एक रचना मांगी गई हैं। बताया गया है कि ये रचनाएं दो-दो प्रतियों में जमा करवानी होंगी। राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव ने बताया कि चंद्र देव शर्मा पुरस्कार (प्रत्येक विधा), सुधा गुप्ता पुरस्कार-कविता विधा में और परदेशी पुरस्कार (हर विधा) में पांच हजार की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
सोलंकी ने बताया कि प्रविष्टि भिजवाने वाले राजस्थान के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों अथवा विद्यालयों के नियमित छात्र-छात्राएं होने चाहिए। उनकी उम्र 23 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। (मीडिया में आई खबरों की पुनर्प्रस्तुति)