अश्रुत तत्क्षण

चित्रा मुद्गल को मिला वेदव्यास सम्मान

अश्रुतपूर्वा II

नई दिल्ली। साहित्यकार चित्रा मुद्गल को इस साल का वेदव्यास सम्मान देने की घोषणा की गई है। इसी के साथ गंगा राम राजी को कथा साहित्य के लिए साहित्य रत्न पुरस्कार देने का एलान किया गया है। यह पुरस्कार इंडिया नेटबुक्स और बीपीए फाउंडेशन की और से 12 मार्च को दिल्ली में दिया जाएगा। इन दोनों की साझेदारी और ‘अनुस्वार’ के सहयोग से यह पुरस्कार अलग-अलग विधाओं के रचनाकारों को दिया जाता है। इन सभी को भगवती प्रसाद अवस्थी की जयंती पर सम्मानित किया जाता है।
इन पुरस्कारों के संयोजक संजीव कुमार के मुताबिक इस साल का शिखर सम्मान चित्रा मुद्गल को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रताप सहगल को वागीश्वरी सम्मान के लिए नामित किया गया है। इन पुरस्कारों के अलावा साहित्य विभूषण सम्मान के लिए गिरीश पंकज, फारूख अफरीदी, प्रबोध कुमार गोविल और राहुल देव का चयन किया गया है।
साहित्य भूषण पुरस्कार के लिए उर्मिला शिरीष, संध्या सिंह (सिंगापुर), राजेंद्र शर्मा, वीणा सिन्हा (नेपाल), धर्मपाल महेंद्र जैन (कनाडा), विवेक रंजन श्रीवास्तव, अरुण अर्णव खरे, श्याम सखा श्याम, हरि प्रकाश राठी, अनिता कपूर (अमेरिका) और मंजू लोढ़ा को चुना गया है। साहित्य रत्न पुरस्कार के लिए मनोरमा ईयर बुक के प्रदीप कुमार के अलावा अंजू खरबंदा यशोधरा भटनागर, सीमा चड्ढा, सुषमा मुनींद्र, स्वाति चौधरी, कमलेश भारतीय, पारूल तोमर अर्णा चार्वी अग्रवाल और देवेद्र जोशी को दिया जाएगा। जबकि प्रेम विज और वरुण माहेशवरी सहित छह व्यक्तियों को समाज रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। (यह खबर मीडिया में आए समाचार पर आधारित)

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!