अश्रुत तत्क्षण

बढ़ रहा है कई देशों में हिंदी का प्रयोग

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। कई देशों में हिंदी का प्रयोग धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यह समय हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने और हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। हिंदी के प्रयोग के लाभ और इसका उपयोग न करने पर हानि के बारे में लोगों को बताया जाना चाहिए। यह बात दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुनील भादू ने कही। वे सिविक सेंटर में आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस मौके पर कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त आयुक्त दादू ने कहा कि लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करने की जरूरत है कि हिंदी उनकी राजभाषा है। इसका सम्मान करना और इसका प्रचार तथा प्रसार करना उनका दायित्व है। इसलिए सभी लोगों को इसका अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।
निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा है जो देश की राजभाषा और संपर्क भाषा होने के साथ ही वैश्विक फलक पर भी अपनी उपयोगिता बना रही है। इस आयोजन में दिल्ली नगर निगम के कई बड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर कर्मचारियों ने कविताएं पढ़ीं। देशभक्ति के गीत गाए। इस आयोजन का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना था।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!