अश्रुत तत्क्षण

अब दुनिया भर के लोग सीख रहे हैं हिंदी

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। दुनिया भर में हिंदी सीखने की चाह बढ़ी है। लेकिन यह सच्चाई है कि हिंदी सीखने का रूझान बढ़ा है। पिछले दिनों यह दावा किया है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाषाएं सिखाने वाले एक ऐप ने। उसका दावा है कि उसके आंकड़ों में हिंदी शीर्ष दस भाषाओं में शामिल हो गई है। इस क्रम में उसने पुर्तगाली भाषा को भी पछाड़ दिया है।
डुओलिंगो नाम के इस ऐप के मुताबिक उसके मंच पर कोई 84 लाख लोग हिंदी भाषा सीख रहे हैं। उसने हिंदी को तेजी से बढ़ती भाषा बताया है। दरअसल, इसकी कई वजह है। एक तो भारत में प्रवासी आबादी बढ़ रही है। दूसरा भारत में अपने बेहतर अनुभव के लिए कई विदेशी भी हिंदी सीखना चाहते है। वहीं हिंदी भाषी क्षेत्रों में आने वाले गैर हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों को दिक्कत होती है। इन सब कारणों से भी लोग हिंदी सीखना चाहते हैं।  

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाषा सीखने के मामले में हिंदी ने पुर्तगाली भाषा को पछाड़ा 

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!