अश्रुत तत्क्षण

दिल्ली के कालेजों में मना संस्कृत सप्ताह

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। भारतीय ज्ञान परंपरा को जानने के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान महत्त्वपूर्ण है। दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य ज्ञानतोष कुमार झा ने यह बात कही। वे कालेज में संस्कृत दिवस के आयोजन पर बोल रहे थे। दिल्ली में पिछले दिनों संस्कृत सप्ताह की धूम रही। कई कालेजों में आयोजन हुए।
आत्माराम सनातन धर्म महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य श्री झा ने कहा कि संस्कृत वैज्ञानिकी ओर वर्तमान की भाषा है। संस्कृत विभागीय परिषद ‘सृजन’ और संस्कृत भारती के साथ मिल कर संस्कृत सप्ताह का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रो. विनीता तुली ने छात्रों को संस्कृत पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं छात्रों की निकाली गई शोभायात्रा का निर्देशन कई प्राध्यापकों ने किया।
दूसरी ओर दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कालेज में संस्कृत और संस्कृत भारती दिल्ली प्रांत के साथ मिल कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्कृत विभाग की छात्राओं और शिक्षकों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर संस्कृत हस्ताक्षर अभियान, श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता जैसे आयोजन किए। इस मौके पर कालेज की प्राचार्य प्रो. हरित्मा चोपड़ा ने संस्कृत भाषा और त्योहारों के वैज्ञानिक पक्ष के बारे में बताया। संस्कृत सप्ताह के समापन सत्र में भारतीय संस्कृति, परंपरा और वैज्ञानिकता को जानने समझने के लिए कई शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए।    

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!