अश्रुत तत्क्षण

प्रसून लतांत को मिलेगा हीरो में हीरा सम्मान

अश्रुत पूर्वा संवाद II

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार-लेखक और समाज कर्मी प्रसून लतांत को हीरो में हीरा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान की घोषणा सविता चड्डा जन सेवा समिति ने की है। इसके पहले यह सम्मान सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वरी पाठक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति के समाजसेवक इंद्रजीत शर्मा को दिया जा चुका है।
समिति की संस्थापक सविता चड्डा के मुताबिक प्रसून लतांत को यह सम्मान 12 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। इस मौके पर लेखक डॉ. संजीव एमके कुमार को साहित्यकार सम्मान और गीतकार श्री सम्मान से कवयित्री डॉ. रंजना मजूमदार को सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ इस साल का शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान मुजफ्फरनगर की श्रीमती शाहाना परवीन ‘शान’ को दिया जाएगा। उनको यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘कुछ पन्ने पिता के नाम’ के लिए दिया जा रहा है।
इस वर्ष संबंधों पर आधारित पुस्तकों को आमंत्रित किया गया था। इस बार प्राप्त पुस्तकों में से जिन अन्य लेखकों की पुस्तकों को सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें डॉ. विनय सिंगल, गुरुग्राम (संबंध, व्यक्त अव्यक्त), नाजरीन अंसारी, दिल्ली (मां और लफ्जों का संगम), अर्चना कोचर, रोहतक (तपती ममता में गूंजती किलकारियां), आशमा कौल, फरीदाबाद (स्मृतियों की आहट), राही राज, कर्नाटक (पिता), कमल कपूर, फरीदाबाद (जिएं तो गुलमोहर के तले), रत्नी भादोरिया, रायबरेली (सामने वाली कुर्सी), डॉ पुष्पा सिंह बिसेन, वसुंधरा (भाग्य रेखा), इंदुकांत अंगीरस, दिल्ली (फ्लैशबैक), अंजू कालरा दासन  ‘नलिनी’, दिलशाद गार्डन, (आईना), यति शर्मा, दिल्ली (आधी रात की नींद), मधु जैन, जबलपुर (अंतत:), अंजू भारती, बंगलुरु (नीड़) और हेमलता म्हस्के, पुणे (अनाथों की मां सिंधुताई) के नाम शाम शामिल हैं।

डॉ. संजीव कुमार को साहित्यकार सम्मान और गीतकार श्री सम्मान डॉ. रंजना को

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!