अश्रुत तत्क्षण

सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान लेखक डॉ. मयंक मुरारी को

अश्रुत पूर्वा संवाद II

नई दिल्ली। साल 2023 का डॉ. सिद्धनाथ कुमार स्मृति इस बार लेखक डॉ. मयंक मुरारी को दिया जाएगा। झारखंड के लेखक मयंक को उनके समग्र लेखन के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। एक निर्णायक मंडल ने स्पेनिन गौरव सम्मान देने का भी एलान किया है। यह तीन रचनाकारों को दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में डॉ. माया प्रसाद, डॉ. अशोक प्रियदर्शी और कुमार संजय शामिल थे।
स्पेनिन गौरव सम्मान काव्य लेखन के लिए रांची की नंदा पांडेय को दिया जा रहा है। इसी तरह कला-परंपरा संरक्षण पर लेखन के लिए मनोज कुमार को यह सम्मान देने का निर्णय किया गया है। वहीं गजल और मुक्तक लेखन के लिए अंकिता सिन्हा को यह सम्मान मिलेगा। रांची से मिली खबरों के मुताबिक उर्सुलाइन कानवेंट इंटर कालेज में 25 नवंबर को एक समारोह आयोजित कर रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. मयंक मुरारी हिंदी के सुपरिचित लेखक हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आधुनिक साहित्य पर 13 पुस्तकें लिखी हैं। वहीं मनोज कुमार आदिवासी कला परंपराओं पर निरंतर लिखते रहे हैं। यह वह कला है जिस पर अमूमन लेखकों का ध्यान नहीं जाता। दूसरी ओर नंदा पांडेय कविताएं लिखती रही हैं। उनका एक संग्रह प्रकाशित हो चुका है। जबकि जमदेशपुर की अंकिता सिन्हा गजल और मुक्तक लिखने के लिए चर्चित हैं। इन तीनों को स्पेनिन गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।  

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!