अश्रुत तत्क्षण

मुंबई साहित्य उत्सव का 12 वां सत्र नवंबर में

मुंबई। मुंबई साहित्य उत्सव ‘टाटा लिटरेचर लाइव!’ का 12वां सत्र नवंबर में आयोजित होगा। इसमें लेखक अमिताव घोष, सलमान रुश्दी, एनी एनराइट, रस्किन बांड और निक हॉर्नबी सहित साहित्य जगत की अन्य प्रमुख हस्तियों की भागीदारी देखने को मिलेगी। कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे साल इस उत्सव का आयोजन डिजिटल माध्यम से 18 से 21 नवंबर तक होगा।

उत्सव में साहित्य, दर्शनशास्त्र, विज्ञान, व्यापार और कला क्षेत्र के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अतिथियों में शशि थरूर, इंद्रा नूई, स्टीवन पिंकर, डेविड बलडाक्की, आशीष नंदी, विद्या दहेजिया, मार्टिन केम्प, रेबेका सोलनिट अमीष और नीना गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं।

टाटा संस के ब्रांड संरक्षक हरीश भट ने बताया कि उत्सव का 12 वां सत्र सर्वाधिक लोकप्रिय कुछ लेखकों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों को सार्थक चर्चा के लिए एक मंच पर लाने की अपनी कवायद जारी रखेगा। (स्रोत एजंसी)

About the author

ashrutpurva

Leave a Comment

error: Content is protected !!