अश्रुतपूर्वा II
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो गई है। सबकी निगाहें इस बात पर भी है कि इस बार साहित्य का नोबेल किसको मिलेगा। अभी यह कयास भर है। मगर चर्चा तो शुरू हो ही गई है। फिलहाल किसी को साहित्य के नोबेल विजेता का नाम मालूम नहीं है। मगर इन दिनों प्रबल दावेदारों में सलमान रुश्दी का नाम लिया जा रहा है। आपको याद होगा कि अभी हाल में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान को एक हमलावर ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
सबकी निगाहें इस बात पर भी है कि इस बार साहित्य का नोबेल किसको मिलेगा। फिलहाल किसी को साहित्य के नोबेल विजेता का नाम मालूम नहीं है। मगर इन दिनों प्रबल दावेदारों में सलमान रुश्दी का नाम लिया जा रहा है।
मुंबई में जन्मे लेखक सलमान रुश्दी को सट्टेबाजों ने बीते दिनों साहित्य के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए पसंदीदा दावेदारों में से एक बताया है। लंदन से आ रही मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई र्है।
विवादास्पद ‘सैटेनिक वर्सेज’ के लेखक पर इस साल अगस्त में पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में चाकू से हमला किया गया था। इस हमले के बाद उनकी कई घंटे तक सर्जरी की गई थी। साहित्य के क्षेत्र में इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार की घोषणा ज्सद ही की जाने वाली है। यह पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने साहित्य के क्षेत्र में एक आदर्श दिशा में सबसे उत्कृष्ट काम किया हो।