अश्रुत तत्क्षण

प्रगति ई विचार साहित्य महोत्सव नौ जनवरी से

अश्रुतपूर्वा II

नई दिल्ली। राजधानी में नौ जनवरी, 2023 से प्रगति ई विचार साहित्य महोत्सव (पीवीएलएफ) शुरू हो रहा है। इसमें चर्चित कहानीकार देवदत्त पटनायक, लेखक आनंद नीलकांतन, गौतम चिंतामणि, अभिनेत्री मारिया गोरेट्टी, आचार्य रजनीश की पूर्व सहयोगी मां आनंद शीला इसमें  शामिल होंगे। हाइब्रिड (भौतिक व डिजिटल) तौर पर आयोजित होने वाला छह दिवसीय साहित्य महोत्सव 13 जनवरी तक आनलाइन और 14 जनवरी, 2023 को यहां होटल क्लेरिजेज में भौतिक रूप से होगा।
इस साल महोत्सव का विषय-मानवता को आगे ले जाना है। प्रगति ई विचार साहित्य महोत्सव  के निदेशक प्रणव गुप्ता ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ  लेखकों में से कुछ को अपने कार्यों और उनके विचारों को साझा करने के लिए सच्चे साहित्य को बढ़ावा देना ही हमें एक अलग बनाता है। हमारे पास डिजिटल कार्यक्रम के साथ-साथ 14 जनवरी को भौतिक प्रगति ई विचार साहित्य महोत्सव दिवस दोनों में मेहमान उपस्थित होंगे।
वक्ताओं की सूची में लेखक-फिल्म समीक्षक भावना सोमाया, कवि सुदीप सेन, लेखक आलोक लाल, महुआ चिनप्पा और वाणी कौशल भी शामिल हैं। नए लेखकों को बढ़ावा देने और उनकी सार्वजनिक दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस महोत्सव में कहानी कहने और लेखक सत्रों के अलावा समापन दिवस पर पीवीएलएफ उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक पीवीएलएफ को 250 पुस्तकों के नामांकन मिले हैं। उसे अविश्वसनीय रूप से एक लाख 80 हजार मत मिले हैं जो पिछले साल प्राप्त 44,000 मतों से काफी अधिक है। (मीडिया में आए समाचार की पुनर्प्रस्तुति)

नए लेखकों को बढ़ावा देने और उनकी सार्वजनिक उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस महोत्सव में कहानी कहने और लेखक सत्रों के अलावा समापन दिवस परपीवीएलएफ उत्कृष्टता पुरस्कार भी दिया जाएगा। 

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!