अश्रुत पूर्वा II
नई दिल्ली। सर्दियां इन दिनों बढ़ गई हंै। लिहाजा इन दिनों शरीर को गर्म रखने के लिए सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए। मुख्य रूप से बादाम और अखरोट, पिस्ता जैसे सूखे मेवे हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत होते हैं, जो आपके शरीर को गर्म रख सकते हैं। इसके अलावा खजूर आयरन के उत्कृष्ट स्रोत है। इसके सेवन से शरीर को गर्म रखा जा सकता है।
खजूर पौष्टिक, पित्तनाशक और शीतल गुणों वाला सूखा मीठा मेवा है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, रेशे, काबोर्हाइड्रेट और शर्करा होने की वजह से उसे पूर्ण आहार भी कहा जाता है। इसलिए इसे सभी उपवास में उपयोग में लाया जाता है। खजूर की चटनी भी लाजवाब बनती है।
इसमें विटामिन ए से शरीर के अंग अच्छी तरह विकसित होते हैं। वहीं इसमें विटामिन बी हृदय के लिए लाभदायक होता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। भूख बढ़ती है। विटामिन सी से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। खजूर धातुवर्धक और कफनाशक है।
खजूर खाने के फायदे
एनीमिया (खून की कमी) में यह रामबाण है। गठिया के लिए यह एक उत्तम औषधि है। महिलाओं के पैर दर्द और कमर दर्द में आराम देता है। इसके सेवन से कब्ज से छुटकारा मिलता है। यह पाचन विकार दूर करता है। खजूर अल्सर, एसिडिटी में राहत देता है। शरीर में शक्ति बढ़ाने के लिए यह उत्तम है।
सर्दियों में ये भी खाएं
इस सर्द मौसम में आप पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ आदि का सेवन कर सकते हैं। तुलसी, शहद, अदरक, लहसुन, गुड़, सूप, बाजरे की रोटी और हरी सब्जियां सर्दियों में जरूर खाने चाहिए। ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
ताकत के लिए प्रोटीन, फाइबर और पौष्टिक आहार खाना चाहिए, जैसे दूध,अंडे, फल, सूखे मेवे और मल्टीग्रेन ब्रेड। मूंगफली, चने और साथ में दूध-खजूर लीजिए। ठंड के मौसम में गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।
(यह आलेख स्वास्थ्य जागरूकता के लिए। स्रोत : हील इनिशिएटिव)