अश्रुत पूर्वा II
नई दिल्ली, ग्यारह जनवरी। पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस अभी मन ही रहा था कि संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भारत के विश्व धरोहर स्थलों का हिंदी विवरण जारी करने का निर्णय किया। यही है विश्व विजयी हिंदी की ताकत। दुनिया भर में हिंदी के बढ़ते प्रसार और इसकी शक्ति का लोहा अब वैश्विक संस्थाएं भी मान रही हैं। यूनेस्को का यह कदम उदाहरण है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यूनेस्को के इस फैसले को सराहनीय बताया है।
शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को द्वारा भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपने विश्व धरोहर सेंटर वेबसाइट पर प्रकाशित करने का फैसला हर भारतीय और हिंदी प्रेमी के लिए गर्व की बात है।’ धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारतीय भाषाओं की लोकप्रियता प्रोत्साहित करने वाला है। यह स्वागत योग्य है।
शिक्षा मंत्रालय नेअपने एक बयान में बताया है कि यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने विश्व हिंदी दिवस पर घोषणा की है कि यूनेस्ज़्को का विश्व विरासत केंद्र विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को यूनेस्को की वेबसाइट पर प्रकाशित करने के लिए राजी हो गया है। (स्रोत : एजंसी)

दुनिया भर में हिंदी के बढ़ते प्रसार और इसकी शक्ति का लोहा अब वैश्विक संस्थाएं भी मान रही है। यूनेस्को का यह कदम उदाहरण है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने ट्वीट में कहा, विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को द्वारा भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपने विश्व धरोहर सेंटर वेबसाइट पर प्रकाशित करने का फैसला हर भारतीय और हिंदी प्रेमी के लिए गर्व की बात है।’
फोटो : साभार गूगल
Leave a Comment