अश्रुत तत्क्षण

मैथिली के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार जगदीश प्रसाद मंडल को

फोटो: साभार गूगल

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी ने मैथिली भाषा के लिए पुरस्कार की घोषणा कर दी है। साल 2021 का साहित्य अकादेमी पुरस्कार इस बार जगदीश प्रसाद मंडल को उनके उपन्यास पंगु के लिए दिया जाएगा।

साहित्य अकादेमी की विज्ञप्ति के मुताबिक पुरस्कार के लिए जगदीश प्रसाद मंडल के उपन्यास का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए किया। साहित्य की लगभग हर विधा में श्री मंडल ने अपनी छाप छोड़ी है। नाटक, गीत, काव्य, कथा, उपन्यास आदि विधाओं में उनकी सौ से अधिक किताबें छप चुकी हैं।

अकादेमी के सचिव के श्रीनिवास राव के मुताबिक साहित्य अकादेमी के नियम अनुसार निर्णायकों के बहुमत के आधार पर इस पुरस्कार की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल के जिन सदस्यों ने पुरस्कार की अनुशंसा की, उनके नाम हैं- डा रूप नारायण चौधरी, रामनारायण सिंह और डा बीके मिश्रा। पुरस्कृत लेखक मंडल को दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह ‘साहित्योत्सव’ में एक उत्कीर्ण ताम्र फलक, शाल और एक लाख रुपए की राशि 11 मार्च 2022 को दी जाएगी।

जगदीश प्रसाद मंडल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार मिलने से लखनौर प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्री मंडल प्रखंड के बेरमा गांव के निवासी हैं। पुरस्कार का समाचार मिलने पर बेरमा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है। श्री मंडल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कई गणमान्य लोगों ने कहा कि यह समूचे मिथिलांचल का सम्मान है। मैथिल क्षेत्र के लोगों खासकर साहित्य में रुचि वाले लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

About the author

ashrutpurva

Leave a Comment

error: Content is protected !!