अश्रुत तत्क्षण

इस बार दर्शकों के बीच होगा पुणे बकार्डी संगीत समारोह

फोटो साभार: गूगल

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। मशहूर संगीत समारोह बकार्डी एनएच-7 वीकेंडर का 2022 संस्करण मार्च के आखिर में पुणे में आयोजित किया जाएगा। कोरोना के मामले बेहद कम होने पर दो साल बाद दर्शकों के बीच यह संगीत समारोह होने जा रहा है। ई-स्पोर्ट्स कंपनी नॉडविन गेमिंग और बकार्डी ने यह जानकारी दी है। भारत के बहु-शैली संगीत और कॉमेडी कार्यक्रम के रूप में विख्यात यह समारोह साल 2020 में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया था।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल बकार्डी एनएच-7 वीकेंडर कुछ नए रूप में वापसी कर रहा है। इस संगीत समारोह में कई आयोजन होंगे। इसके साथ ही दर्शक खाने-पीने की चीजों का लुत्फ उठा सकेंगे। पुणे के महालक्ष्मी लान में 26 और 27 मार्च को आयोजित होने वाले इस समारोह में भारतीय संगीतकार और हास्य कलाकार  प्रस्तुतियां देंगे।

बताया गया है कि अनु मेनन, अंकुर तिवारी, अब्दोन मेच, कायन लाइव, कायोबेन, लोजल, मैरी काली, नीति पलटा, ओशो जैन,  प्रतीक कुहाड़, राजा कुमारी लाइव, रंज एक्स क्लिफर, समर मेंहदी, सपन वर्मा, शांतनु पंडित, सुमुखी सुरेश, तबा चाके, द येलो डायरी, टी.आई.एल.एप्स, उरोज अशफाक, व्हेन चाई मेट टोस्ट और युंग राजा नामक कलाकार और बैंड समूह इस विशेष संगीत समारोह में हिस्सा लेंगे। (एजंसी इनपुट)

About the author

Ashrut Purva

Leave a Comment

error: Content is protected !!