बाल वाटिका हितोपदेश

प्लेटो ने कहा था, खुद पर काबू पा लेना ही मनुष्य की बड़ी जीत

अश्रुत पूर्वा डेस्क II

प्लेटो यूनान के प्रसिद्ध दार्शनिक और गणितज्ञ थे। वे महान दार्शनिक अरस्तू के गुरु और प्रसिद्ध दार्शनिक सुकरात के शिष्य थे। लोग इनको अफलातून के नाम से भी जानते है, इन्होंने अपने विचारों में न्याय, शिक्षा राजनैतिक, आध्यात्मिकता आदि के बारे में बताया है-

  • खुद पर काबू पा लेना ही मनुष्य की सबसे महत्वपूर्ण जीत होती है।
  • कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति का दोस्त नहीं हो सकता है, जिससे उसे प्यार न मिले।
  • सोचने का मतलब है कि आपकी आत्मा खुद से बातचीत कर रही है।
  • कोई भी अच्छा निर्णय जानकारियों पर निर्भर करता है।
  • किसी दीवार में छोटे पत्थरों के बिना बड़े पत्थर नहीं लग सकते हैं।
  • जिस प्रकार सबसे तेज आवाज एक खाली बर्तन करता है, उसी प्रकार मूर्ख लोग सबसे ज्यादा डींगें हांकते हैं।
  • जो लोग अच्छे सेवक नहीं होते हैं, वो लोग अच्छे मालिक भी नही बन सकते हैं।
  • समस्या यह नहीं होती है कि बच्चे अंधेरे से डरते हैं, बल्कि समस्या तो यह होती है कि बड़े लोग उजाले से डरते हैं।
  • बहुत सारे अधूरे काम करने से अच्छा है कि हम थोड़ा सा ही काम करे, लेकिन बेहतर तरीके से।
  • जो आदमी अच्छा है, उस आदमी के साथ कभी भी बुरा नही हो सकता है, न तो इस जीवन में और न ही मरने के बाद।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!